Tuesday 23 January 2018

शरीर में आयरन की कमी के लक्षण,आयरन की कमी से होने वाले नुकसान,खून में आयरन की कमी,आयरन की कमी से क्या होता है



आइये जानिये शरीर में दिखने वाले आयरन की कमी के कुछ लक्षण

 


शरीर को स्वास्थ्य रखने के लिए पोषक तत्व जरूरी होते है|
जैसे प्रोटीन,वसा,आयरन,कार्बोहाइड्रेट,मिनरल्स| जब सभी बराबर मात्रा में लिए जाते है तो सेहत को ज्यादा फायदा होता है| सब पोषक तत्त्व अलग अलग कार्य करते है | ऐसे में जब शरीर में किसी एक तत्त्व की कमी हो जाये तो इससे सेहत पर बुरा प्रभाव पड़ता है| जब शरीर में हर समय थकावट और सांस लेने में मुश्किल होने लगे तो समझ लीजिये कि शरीर में आयरन की कमी है| आयरन की कमी से शरीर में एनीमिया की समस्या हो जाती है | इससे शरीर में लाल रक्त कोशिकाओं (Red Blood Cells) का सही उत्पादन नहीं होता और शरीर में खून की कमी होने लगती है | आयरन की कमी की समस्या पुरुषो की तुलना में महिलाओ में ज्यादा देखने को मिलती है |

शरीर में आयरन की कमी आखिर क्यों और कैसे होती है?

 आयरन की शरीर में कमी होने के बहूत से कारण हो सकते है -

  • किसी कारण से अधिक रक्तस्त्राव होने के कारण  
  •  कुछ दवाईयो के साइडइफेक्ट्स होने के कारण
  • एड्स या टीबी जैसी गंभीर बीमारी होने पर
  • अनियमित और असंतुलित भोजन करने पर

आयरन की कमी से होती है थकान:-

शरीर में आयरन की कमी से हीमोग्लोबीन  कम हो जाता हे| रक्त में पाया जाने वाला हीमोग्लोबीन  हमारे शरीर के सभी हिस्सों तक आक्सीजन पहुचाने का काम करता हे| इसकी कमी की वजह से शरीर  सही तरीके से काम नहीं कर पाता| और हर समय हमारा शरीर थका हुआ सा महसुस होता हे ऐसे में आयरन की कमी का सबसे बड़ा संकेत शरीर में होने वाली थकावट हे| और यह थकावट लगातार महसुस होती हे| और किसी भी काम को करने की शक्ति शरीर में महसूस नहीं होती हे|

आयरन की कमी से काम में फोकस नहीं होता:-

आयरन की कमी से दिमाग पर भी असर पड़ता हे जिससे व्यक्ति काम पर सही तरह से फोकस नहीं कर पाता| दिमाग को पोषण भी शरीर में खून से और खून में मौजूद हीमोग्लोबीन से मिलने वाली ऑक्सीजन से मिलता है| जब शरीर में आयरन की कमी होती हैं तो दिमाग को जरुरी प्राणवायु अर्थात ऑक्सीजन नहीं मिल पाती है जिस कारण दिमाग कुछ हद तक चेतना शून्य होने लगती है| और इन्द्रियों के साथ उसके तालमेल में कमी आने लगती हे जिस कारण से भ्रम की अवस्था बनने लगती हे और किसी काम पर फोकस नहीं होता है|

आयरन की कमी से होती हे सांस लेने में तकलीफ:-

दिल की धड़कन और सांसो की रफ़्तार में चार और एक का अनुपात होता हे अर्थात जितनी देर में दिल चार बार धड़कता हे उतनी देर में फेफड़े एक बार सांस लेते है|
आयरन काम होने से शरीर में रक्तचाप कम होने लगता है| जिस कारण से सांस लेने की रफ़्तार कम होने लगती है| जिस कारण से सीढ़िया चढ़ने या ज्यादा काम करने की वजह से सांस लेने में तकलीफ होने लगती है लेकिन जब बैठे-बैठे भी सांस फूलने लगे तों समझ ले कि शरीर में आयरन की कमी है|

आयरन की कमी से होता है मांसपेशियों में दर्द:-

सात धातुओ के बारे में जानकारी करने ओर अध्ययन करने में समझ आता है कि रक्त दुसरे नंबर की धातु होती है और रक्त के द्वारा ही मांसपेशियों का निर्माण और उनको शक्ति मिलाने का काम होता है | लेकिन जब खून में आयरन कम होने लगता है और स्वयं रक्त शक्ति कम होने लगती है जिस कारण से मांसपेशियों में दर्द होने लगता है | ऐसे में अगर कभी शरीर पर चोट लग जाये तो उसे ठीक होने में काफी समय लग जाता है |

आयरन की कमी से उड़ जाती है चेहरे की रंगत:-

किसी व्यक्ति के चहरे को देखकर पता चल जाता है की उसकी सेहत अच्छी है या ख़राब | जब शरीर में खून और खून में आयरन कम होने लगता है तो इसका सबसे ज्यादा प्रभाव देखने को मिलता है चेहरे के निस्तेज होते जाने में | इसके अलावा नाख़ून, हथेली और आँखों का रंग भी सफ़ेद पड़ने लगता है जबकि स्वस्थ व्यक्ति में ये गुलाबी रहता है | अगर आप को भी अपने चेहरे की रंगत उडती हुई महसूस हो या फिर नाखुन का रंग सफ़ेद सा लगने लगे तो सावधान हो जाइये ओर ये समझ में ले आइये की आपके शरीर में आयरन की कमी  है | इस दशा में अपने चिकित्सक(डॉक्टर) के पास जाकर जरुर दिखाए ओर उपचार कराए और उचित परामर्शले| शरीर में आयरन की कमी होने के लक्षणों की जानकारी वाला यह लेख आपको अच्छा और लाभकारी लगा हो तो कृपया लाइक और शेयर जरुर करे और अपने मन के बातो को हमारे पास पहुचाने के लिए कमेंट करे और किसी और टॉपिक की जानकारी पाने के लिए टॉपिक को कमेंट में भेजे |

0 comments:

Post a Comment